कोरबा
सहकारी सप्ताह पर बरपाली जिला सहकारी बैंक में शान से फहराया तिरंगा, किसानों व जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

कोरबा। सहकारी सप्ताह के अवसर पर जिला सहकारी बैंक शाखा बरपाली में ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करतला जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष श्री मनोज झा उपस्थित रहे। उनके साथ बरपाली सरपंच श्री भुनेश्वर बिंझवार, जनपद सदस्य श्रीमती नीता राकेश यादव, शाखा प्रबंधक श्री सतीश राठौर, श्री पीयूष गुरुद्वान, श्रीमती त्वरिता तिवारी, श्री कृष्णा बिंझवार, श्री बिहारी लाल साहू सहित बैंक का समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के अनेक कृषक कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर सहकारिता की भावना को मजबूत करने तथा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहकारी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किसानों से सहकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।







