
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की जमकर तारीफ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ राजधानी में हुये संगठनात्मक चर्चा में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित ज्योतिनंद दुबे, विकास अग्रवाल, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा भी रहे उपस्थित।

रायपुर/कोरबा। कुशाभाऊ ठाकरे एकात्म परिसर में संगठनात्मक चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की जमकर तारीफ करते हुहे कहां की सदस्यता अभियान में कोरबा जिले को मिले लक्ष्य से अधिक भाजपा के सदस्य बनाए गए। जिसपर उन्होने जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की पीठ थपथपाई।

गौरतलब हैं की पूरे कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान बहुत तीव्र गति से चलाया गया, जिले में सदस्यता अभियान के प्रभारी गोपाल मोदी रहें, जिनके नेतृत्व में भारी संख्या में लोग भाजपा के सदस्य बनाये गये, जो की अपने आप में काबिले-तारीफ हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विकास अग्रवाल, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा उपस्थित रहें।

शीघ्र हो सकता हैं जिला कार्यकारिणी गठन
कुशाभाऊ ठाकरे एकात्म परिसर में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बैठक लेकर कोरबा जिला भाजपा संगठन की जानकारी ली और संगठनात्म चर्चा के साथ कोरबा जिला भाजपा के विस्तार की बात पर भी चर्चा हुई। इस संगठनात्मक बैठक के बाद यह चर्चा हैं की जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर सकते हैं। श्री सिंह ने समीक्षा बैठक में इसके संकेत भी दिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बहुत जल्द कोरबा आयेंगे
समीक्षा बैठक के बाद गोपाल मोदी ने किरण सिंह देव को कोरबा आमंत्रित किया और श्री सिंह ने श्री मोदी के आमंत्रण को स्वीकार किया और शीघ्र ही उनका कोरबा प्रवास हो सकता है।





