
भारतीय जनता पार्टी के सहज, सरल, मिलनसार वरिष्ठ नेता, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय के बड़े भाई श्री राकेश पांडेय को मिला केबिनेट मंत्री का दर्जा। लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनता की निष्ठापूर्ण सेवा का मिला परिणाम।

रायपुर/कोरबा। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता माननीय श्री राकेश पाण्डेय जी को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने की घोषणा के बाद प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश संगठन एवं संपूर्ण भाजपा परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। पार्टीजनों ने कहा कि श्री राकेश पाण्डेय को मिला यह सम्मान उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनता की निष्ठापूर्ण सेवा का परिणाम है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री राकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में संगठन और सशक्त होगा तथा प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने “जय भाजपा”, “जय छत्तीसगढ़”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “विष्णु देव साय जिंदाबाद” के नारों के साथ हर्ष व्यक्त किया।




