कोरबाराजनीतिक

उद्योग मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष व महापौर ने रखी पथर्रीपारा में विकास कार्यों की आधारशिला

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

पथर्रीपारा में हुआ सड़क व स्वच्छता परियोजनाओं का भूमिपूजन।

कोरबा। कोसाबाड़ी जोन के वार्ड क्रमांक 20, पथर्रीपारा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिली। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी, भाजपा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, महापौर श्रीमती संजू राजपूत जी तथा प्रदेश सह-संयोजक (बुनकर प्रकोष्ठ) श्री नरेन्द्र देवांगन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पथर्रीपारा में सीसी रोड निर्माण कार्य (लागत : 15 लाख रुपये) तथा महर्षि वाल्मीकि आश्रम में टॉयलेट एवं बाथरूम निर्माण कार्य (लागत : 10 लाख रुपये) की आधारशिला रखी गई। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डा. श्री राजेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल, मंडल महामंत्री श्री मिलाप बरेठ सहित श्री नरेन्द्र पाटनवार, श्री अनिल यादव, पार्षद श्री चन्द्रलोक सिंह, श्री अजय गोंड, श्री प्रताप सिंह कंवर, श्रीमती ममता यादव, श्री राकेश वर्मा, श्रीमती राजमोहिनी भगत, श्री गोपलाल राठिया, श्री हेमंत चन्द्रा, श्री रीतेश साहू, श्री संजीव शर्मा, श्री शिव चंदेल, श्री ललेश दुबे, श्री आरिफ खान, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्रीमती केया सेन गुप्ता, श्री श्रीधर द्विवेदी समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us