कोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिक

RSS का पथ संचलन: BJP ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का किया स्वागत, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गुंज उठा

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

स्वयंसेवक अनुशासन, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति के होते हैं प्रतीक

BJP ने पुष्प वर्षा कर RSS पथ संचलन का किया स्वागत.. पथ संचलन केवल एक अनुशासनात्मक आयोजन नहीं, बल्कि संगठनात्मक शक्ति एवं राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक होता है…

कोरबा। निहारीका सुभाष चौक में क्षेत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संपन्न हुआ। पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों का स्वागत भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के द्वारा पुष्प वर्षा करके किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शिक्षा वर्ग इन दिनों बुधवारी आईटीआई मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हो रहा है जिसमें भाग लेने के लिए प्रदेश भर से नौजवान स्वयंसेवक एकत्रित हुए हैं।

नौजवानों के मार्गदर्शन के लिए संघ के वरिष्ठ विचारक व स्वयंसेवक देशभर से कोरबा पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन विभिन्न विषयों पर वैचारिक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज संघ के द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अनुशासन, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक होते हैं। उनकी वेशभूषा, पथ संचलन की लयबद्धता एवं संकल्पबद्धता, प्रत्येक भारतवासी के मन में देश के प्रति गौरव एवं समर्पण का भाव जाग्रत करती है। पथ संचलन केवल एक अनुशासनात्मक आयोजन नहीं, बल्कि संगठनात्मक शक्ति एवं राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक होता है।

पथ संचलन का आरंभ सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से हुआ जो निहारिका के सुभाष चौक, घंटाघर, बुधवारी बाजार से गुजरते हुए पुनः सरस्वती शिशु मंदिर पहुँचकर समाप्त हुआ।

आयोजन के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के द्वारा सुभाष चौक पर पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद व जय श्री राम के नारे लगाए गए। भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को रेखांकित करते हुए भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गुंज उठा। एक ओर पथ संचलन की धुन और दूसरी ओर राष्ट्रवादी नारों से पूरा वातावरण देश भक्ति से ओत प्रोत हो गया।

 

इस अवसर पर कोरबा विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, मनोज शर्मा, विकास अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, ब्रजेश यादव, लक्की नंदा, अजय चन्द्रा, पवन सिन्हा समेत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, पार्षदगण, विभिन्न मंडल के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us