
“लौह पुरुष सरदार पटेल जी के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणास्रोत हैं” — भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी
कोरबा। भारत के लौह पुरुष और अखंड भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहां कि सरदार पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में बाँधा। श्री मोदी ने कहा कि आज जब देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार कर रहा है, तब सरदार पटेल जी के जीवन से प्रेरणा लेना हर भारतीय का कर्तव्य है। उनके आदर्श, कर्तव्यनिष्ठा और अटूट देशभक्ति हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर संगठन को सशक्त और समाज को समर्पित भाव से सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।





