
मकर संक्रांति पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी का संदेश: सूर्य की नई ऊर्जा के साथ विकसित जिले का संकल्प
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिकशुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, नवचेतना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

श्री मोदी जी ने अपने संदेश में कहा कि जिस प्रकार सूर्य देव उत्तरायण होकर नई दिशा में अग्रसर होते हैं, उसी प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी के कुशल नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमें मेहनत, अनुशासन और एकजुटता का संदेश देता है। भाजपा संगठन जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है और जिले का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अंत में श्री गोपाल मोदी जी ने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाल भविष्य की कामना करते हुए मकर संक्रांति की मंगलमय शुभकामनाएं दीं।






