कोरबाराजनीतिक

भाजपा नेता पर हमला पड़ा भारी, आरोपी रज्जाक अली के घर पर चला बुलडोजर… विष्णुदेव सरकार का अपराधियों को कड़ा संदेश

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

संगठन हर कार्यकर्ता के साथ” — भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की पहल से भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़ा विश्वास

कोरबा। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर पर हुए हमले के मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रज्जाक अली एवं उसके साथियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने सख्त संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए किसी भी प्रकार की रियायत नहीं होगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व वाली सुशासन की सरकार में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। जो भी कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व की सराहना, बोले कार्यकर्ता— संगठन हर परिस्थिति में हमारे साथ

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिबिंब की तरह खड़ा रहता है। इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व और सक्रिय पहल की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि संगठन अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि जिले में कानून का राज सर्वोपरि है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि हमले के सभी दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button