
कोरबा। देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले, अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और आत्मसम्मान का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने अपने अदम्य साहस और अटूट संकल्प से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। श्री गोपाल मोदी ने कहा कि आजाद जी ने युवावस्था में ही मातृभूमि की स्वतंत्रता को अपना एकमात्र लक्ष्य बना लिया था। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में चंद्रशेखर आजाद जैसे वीर सपूतों का योगदान सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। उनका जीवन संघर्ष, साहस और देशभक्ति की अमर गाथा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता



