
जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की अगुवाई में गूँजी ‘मन की बात’
कोरबा। प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के 127 वे एपिसोड में चर्चा की शुरुआत छठ महापर्व से की। पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिले तो सभी लोग छठ उत्सव में एक बार जरूर भाग लें। छठ महापर्व भारत की एकता का सबसे बड़ा और सुंदर उदाहरण है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी उद्बोधन कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127 वें संस्करण को आज वार्ड क्रमांक 11, बूथ संख्या 220 में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, जिला संगठन प्रभारी श्री गोपाल साहू व निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री डाॅ. राजीव सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओ और आमजन के साथ श्रद्धा, ऊर्जा और उत्साह के साथ सुना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह प्रधानमंत्री जी के विचारों से गहराई तक प्रभावित हुये और नए भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, मंडल महामंत्री रामशंकर साहू, राहुल शुक्ला, प्रदीप सिंह, पार्षद सुलोचना यादव, रूबी सागर, उर्वशी राठौर, उपेंद्र पटेल, आत्माराम गंधर्व, निंबेश्वर पवार, प्रमिला सागर, उदय श्रीवास्तव, मंबोध टांडे, पवन यादव, राकेश सोनी, के.डी. वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आम नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर उत्साहजनक माहौल रहा और उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच एवं राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों की प्रशंसा की। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और जनजागरण का महत्वपूर्ण कदम बताया।









