
नवा रायपुर में उद्योग एवं श्रममंत्री श्री लखनलाल देवांगन के आवास पर गृहप्रवेश, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी हुये शामिल।
नवा रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं श्रममंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी ने आज अटल नगर, नवा रायपुर स्थित एम-2 शासकीय निवास में विधिविधान से गृहप्रवेश किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने परिवार के समस्त सदस्यों के साथ भगवान श्री सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन कर पूजन-अर्चन किया।

गृहप्रवेश के पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि यह नवीन निवास उन्हें जनसेवा से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा, ऊर्जा एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने प्रदेश की जनता के विश्वास और आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस मंगलमय अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने मंत्री श्री देवांगन को गृहप्रवेश की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं जनहित में निरंतर सेवा की कामना की।

पूरे कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक एवं उल्लासपूर्ण रहा, जहां उपस्थितजनों ने मंत्री परिवार को शुभाशीष प्रदान किए।




