कोरबाराजनीतिक

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

“‘मन की बात’ केवल संवाद नहीं, यह एक प्रेरणा स्रोत है जो देश को विकास, नवाचार और राष्ट्रभक्ति की दिशा में संगठित करता हैं – गोपाल मोदी

कोरबा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर सुने। इस खास अवसर पर गोपाल मोदी जी ने कहां की “‘मन की बात’ केवल संवाद नहीं, यह एक प्रेरणा स्रोत है जो देश को विकास, नवाचार और राष्ट्रभक्ति की दिशा में संगठित करता है। यह कार्यक्रम आम जन को सीधे प्रधानमंत्री से जोड़ने वाला सेतु है, जिसने जनमानस में विश्वास और संकल्प को प्रबल किया है।”

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का आज आयोजन बालको नगर मंडल के बूथ क्रमांक 101, सर्वेश्वरी आश्रम, सेक्टर-4 में हुआ, जिसमें माननीय जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी समेत, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, बालको मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव व बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं नागरिकगण शामिल हुए।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ किया गया वृक्षारोपण 

मन की बात कार्यक्रम के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी ने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। एक पेड़ मां के नाम यह एक ऐसा कार्यक्रम हैं जिसने एक भावनात्मक और मानवीय आयाम प्रदान किया, जिसमें मातृप्रेम और प्रकृति संरक्षण का सुंदर समन्वय देखने को मिला। “माँ जीवन देती हैं, और पेड़ धरती माँ के जीवन का प्रतीक हैं। जब माँ के नाम पर पौधा लगाते हैं, तो वह सदा हमारे प्रेम और जिम्मेदारी की याद दिलाता है।”

कार्यक्रम में पूर्व एल्डरमेन व वार्ड पार्षद सत्येन्द्र दुबे ,पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवबालक तोमर, पार्षद तरुण राठौर, पार्षद चेतन मैत्री, मंडल उपाध्यक्ष शशि चंन्द्रा, सुमीत तिवारी, निखिल मित्तल, राजा शर्मा, आर नारायण, हेमलता निर्मलकर, जय राठौर, लुकी चौहान, मनोज भारिया, मंजीत कौर, नारायणी दूबे, रेणू प्रसाद, मंजू ठाकुर,

अनीता वैष्णव, केशव चन्द्रा, धीरज झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना रूनिझा, देवेन्द्र पाठक, लालबहादुर चौहान, के.के.राजू , राजेश धीवर ,विघासागर त्रिपाठी,लखन चन्द्रा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिकगण उपस्थित शामिल हुये।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button