
भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आई हैं – गोपाल मोदी
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के उर्जावान जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी ने महाप्रभु भगवान जगन्नाथ जी के रथ यात्रा के पावन अवसर पर जिलेवासीयो को शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने प्रभु श्री जगन्नाथ भगवान से प्रार्थना कर कोरबावासियों के वैभव, ऐश्वर्य, विकास, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, सुख समृद्धि तथा दीर्घार्यु होने की कामना की।






