
सुख-शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आता है अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व : गोपाल मोदी
✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहां कि अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। भगवान श्री विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
प्रदेश व देश की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करें : गोपाल मोदी
उन्होंने आगे कहा कि यह पावन पर्व हमें धैर्य, संयम और सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रदेश और देश की उन्नति के लिए उन्होंने सभी से एकजुट होकर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का आह्वान किया।



