कोरबाछत्तीसगढ़धर्म और आस्था

कनकेश्वर धाम और कपिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, उमड़ा आस्था का सैलाब

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

शिवभक्तों ने हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों के बीच बाबा का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया।

तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज 

कोरबा। शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगीं रही। भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान शिव की पूजा में लीन दिखे। सावन के अंतिम सोमवार को कनकेश्वर धाम और कपिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस विशेष दिन पर भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक किया। भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का सिलसिला शाम रात तक जारी रहा। अंतिम सोमवार के मौके पर कई भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। ओम नमः शिवाय तथा हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। जो भक्त मंदिर नहीं पहुंच सके, उन्होंने घर पर ही भगवान शिव की विधिपूर्वक आराधना की।

सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई 

कोरबा कांवड़िया संघ के प्रमुख नागरमल अग्रवाल, ठाकुर दास मनवानी, महेश अग्रवाल, दिनेश पटेल तम्बाकू वाले, राकेश नागरमल अग्रवाल व अर्जुन गुप्ता ने श्रद्धालुओं का श्रद्धाभाव से स्वागत किया, साथ ही उन्होने भोलेनाथ से कोरबा वासीयो की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

किया गया विशाल भंडारे का आयोजन 

कोरबा कांवड़िया संघ के द्वारा कनकेश्वर धाम में यहां आये कई हजारो श्रद्धालुओं के लिये विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई, संघ के इस सराहनीय कार्य कि श्रद्धालुओं ने जमकर तारीफ की। 

श्रम मंत्री ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया

सावन सोमवार के इस खास अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कनकेश्वर धाम में पहुंच कर पूरे विधिविधान से भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक किया और यहां आये श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया, इस अवसर पर श्री नरेंद्र पाटनवार सहित अनेक जनप्रतिनिधियो ने भी भगवान शिव शंकर के दर्शन किये।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us