
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं वरिष्ठ नेता तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सरजू अजय का जन्मदिन भाजपा जिला कार्यालय टी.पी. नगर में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जन्मदिन समारोह के दौरान केक काटकर खुशियां बांटी गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने श्री सरजू अजय को शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु और उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “श्री सरजू अजय पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने सदैव संगठन को मजबूत करने का काम किया है।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मां सर्वमंगला से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री सरजू अजय निरंतर सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते रहें और राजनीति के उच्च शिखर तक पहुंचे।




