मकर संक्रांति पर ओंकारेश्वर मंदिर में सेवा का महासंगम, श्रद्धालुओं में दिखा अपार उत्साह
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

भक्ति के साथ सेवा का संदेश: भरत सोनी जी के स्वल्पाहार वितरण से गूंजा ओंकारेश्वर प्रांगण
मकर संक्रांति पर ओंकारेश्वर मंदिर में सेवा और श्रद्धा का भव्य संगम, श्रद्धालुओं को स्नेहपूर्वक स्वल्पाहार वितरण, पुण्य लाभ अर्जित करने उमड़ा जनसैलाब।

कोरबा। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दादर खुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित ओंकारेश्वर मंदिर प्रांगण में भक्ति, सेवा और स्नेह से परिपूर्ण भव्य आयोजन संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता श्री भरत सोनी जी के द्वारा श्रद्धालुओं हेतु स्नेहपूर्वक स्वल्पाहार वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान शिव के दर्शन-पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप स्वल्पाहार ग्रहण किया। पूरे आयोजन में सेवा भाव, अनुशासन और आत्मीयता की विशेष झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर श्री भरत सोनी जी ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करना सौभाग्य की बात हैं। समाज के प्रति समर्पण और संस्कारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया हैं। उन्होंने संरक्षक श्री पी.एन. सिंह जी, जे.पी. विश्वकर्मा, श्री अमृतलाल गुप्ता एवं श्री लोकनाथ सोनी, रवि राठौर और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कालोनीवासियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। आयोजन शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मकर संक्रांति के इस पावन पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर प्रांगण सेवा, श्रद्धा और संस्कार का जीवंत केंद्र बन गया।






