
इस यात्रा का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करना हैं।
तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में 13 अगस्त को हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।

इस यात्रा का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करना है। यात्रा में देशभक्ति गीतों, जोश और उल्लास से भरी भव्य झांकियां, तिरंगे की गरिमा और एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।
स्वतंत्रता संग्राम और सेना के साहस को प्रदर्शित करेंगे
आयोजन के मुख्य आकर्षण भव्य और सजीव झांकियां, जो भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम और सेना के साहस को प्रदर्शित करेंगी साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई देशभक्ति टोली और कार्यकर्ता दल। तिरंगे के साथ उत्साहपूर्ण रैली, जिसे देखकर हर दिल में देशभक्ति का ज्वार उमड़ेगा।
कार्यक्रम का सम्पूर्ण विवरण –
दिनांक – 13 अगस्त 2025
समय – दोपहर 2:30 बजे
स्थान – घंटाघर ओपन थिएटर से हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी चौक, कोरबा
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा ने सभी से विनम्र आग्रह करते हुये अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाएं जाने और देश के सम्मान में एकजुट होकर तिरंगा लहराएं जाने का आग्रह किया हैं।
भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नागरिकगण, महिलाएं व युवा होंगे शामिल
जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में 13 अगस्त को निकलने वाले इस विशाल तिरंगा यात्रा में डॉ. राजीव सिंह
जिला संयोजक हर घर तिरंगा अभियान, प्रेमचंद पटेल जिला सह संयोजक, डॉ. पवन सिंह जिला सह संयोजक, श्रीमती रेणुका राठिया
जिला सह संयोजक सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नागरिकगण और महिलाएं व युवा शामिल होंगे।





