बाथरूम में धुल रहे मिठाई बनाने के बर्तन! कोरबा के न्यू दिल्ली स्वीट्स का वीडियो वायरल
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

बाथरूम में धुल रहे मिठाई बनाने के बर्तन! कोरबा के न्यू दिल्ली स्वीट्स का वीडियो वायरल
कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मिठाई और पकवान बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को बाथरूम में धोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
ग्राहक ने वीडियो बनाकर किया वायरल
बताया जा रहा है कि एक ग्राहक ने बर्तनों को बाथरूम में धोते हुए देखा और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला खाद्य सुरक्षा विभाग के संज्ञान में आया है।
वायरल वीडियो में कर्मचारियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि किसी परेशानी और इमरजेंसी की स्थिति के चलते बर्तन वहां धुलवाए जा रहे थे। वहीं, वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से वीडियो वायरल नहीं करने की बात कहते हुए कर्मचारी भी नजर आ रहे हैं।






