
✍️ तेजस्वी न्यूज
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ का जिला स्तरीय शुभारंभ आज नगर निगम नेहरू सभागार, कोरबा में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इस नवाचार मंच का उद्देश्य जनहित से जुड़े रचनात्मक एवं प्रभावी समाधानों को प्रोत्साहित करते हुए सेवा और नवाचार को नई दिशा देना है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी एवं प्रफुल्ल तिवारी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा संतोषी दीवान, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री अजय दुबे, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पार्षद पंकज देवांगन, चंद्रकाली जायसवाल एवं रूबी देवी सागर, जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रदीप सिंह, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया नीरज ठाकुर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिती स्वर्णकार, मंडल महामंत्री अनीता राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एनजीओ प्रकोष्ठ कविता सोनी, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ संजीव शर्मा, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ बी.डी. शर्मा, पुष्पकला साहू, राम अवतार पटेल, अमित स्वर्णकार एवं संजय राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विद्यार्थी से लेकर स्टार्टअप तक दिखा सकेंगे नवाचार
‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ के माध्यम से विद्यार्थी, स्टार्टअप, स्वयंसेवी संस्थाएं, स्व-सहायता समूह एवं आम नागरिक जनहित से जुड़े नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत कर सकेंगे। चैलेंज का उद्देश्य ऐसे विचारों और प्रयासों को मंच उपलब्ध कराना है, जो समाज की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करें।

राज्य स्तर पर 5 करोड़ के पुरस्कार, जिला स्तर पर भी आकर्षक प्रोत्साहन
चैलेंज के तहत राज्य स्तर पर कुल 5 करोड़ रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वहीं जिला स्तर पर उत्कृष्ट नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 1 लाख रुपये, 75 हजार रुपये एवं 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

17 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
चैलेंज में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों, युवाओं, नवाचारकर्ताओं, स्टार्टअप, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने अभिनव विचारों को मंच प्रदान करने की अपील की है।

सेवा, नवाचार और जनहित के संगम से ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ कोरबा जिले में नई सोच को अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है।







