कोरबाराजनीतिक

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

धर्म, सत्य और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है श्रीकृष्ण का जीवन : गोपाल मोदी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका संदेश आज भी मानव जीवन के लिए उतना ही प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से मानवता को निष्काम कर्म, सत्य के मार्ग पर अडिग रहने और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने का संदेश दिया। जन्माष्टमी का पर्व हमें अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

श्री मोदी ने सभी जिलेवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो तथा हमारा समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button