कोरबाराजनीतिक

स्नेह की राखी, विश्वास का बंधन—भाजपा कोरबा नगर मंडल के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अद्भुत उत्साह

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

रक्षा सूत्र में बंधा भाई-बहन का अटूट रिश्ता, भाजपा कार्यालय में गूंजा स्नेह और विश्वास का संदेश

कोरबा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल की महिला पदाधिकारियों एवं महिला पार्षदों द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, टी.पी. नगर कोरबा में रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता बहनों ने उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ता भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडे, उत्तम जायसवाल, जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक नीरज सिंह ठाकुर, दादू भैया, अशोक श्रीवास्तव, पार्षद ईश्वर पटेल, पार्षद धनश्री साहू, पार्षद धन कुमारी गर्ग, पार्षद रूबी सागर, पार्षद सुलोचना यादव, पार्षद राधा महंत, पार्षद सुषमा साहू, पार्षद प्रभा टीकम राठौर, मंडल उपाध्यक्ष प्रमिला सागर, मंडल मंत्री निर्मेश्वरी पवार, शांति यादव, दीपा राठौर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधिका श्रीवास, स्मिता सिंह, अन्नपूर्णा श्रीवास, फोटो बाई, प्रमिला चौहान, कौशल्या श्रीवास, सुशील वर्मा, कृष्णा वैष्णव, गीता एवं चित्रलेखा दीवान सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं ने रक्षा सूत्र बांधते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मजबूती, आपसी स्नेह और सामाजिक एकता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अपनत्व और भाई-बहन के स्नेह की भावना देखने को मिली।

रक्षाबंधन के इस आयोजन ने भाजपा संगठन में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी, सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को भी मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button