कोरबाराजनीतिक

आस्था और भक्ति से गूंजा भाजपा जिला कार्यालय, महिला मोर्चा ने किया भव्य रुद्राभिषेक

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी व संभाग प्रभारी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ नरेंद्र देवांगन की मौजूदगी में गूंजा हर-हर महादेव, महिला मोर्चा ने किया भव्य रुद्राभिषेक

कोरबा। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भाजपा जिला कार्यालय कोरबा में भगवान शिव का विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। कार्यक्रम में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला मंत्री कमला किंडो, जिला महामंत्री महिला मोर्चा स्वाति कश्यप, अनसूईया राठौर, बांकीमोंगरा मंडल महामंत्री अनीता राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा वैशाली रत्नपारखी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एनजीओ प्रकोष्ठ कविता सोनी, कार्यालय प्रभारी सहकारिता प्रकोष्ठ अमित स्वर्णकार, जिला मंत्री हेमा शर्मा, राखी तिवारी, पुष्प कला साहू एवं चंचला राठौर सहित भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रुद्राभिषेक के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से भाजपा जिला कार्यालय परिसर गूंज उठा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव की आराधना की और संगठन, समाज एवं क्षेत्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम ने संगठनात्मक एकता के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का भी सुंदर संदेश दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button