कोरबाराजनीतिक

विभाजन विभीषिका दिवस पर कोरबा में मौन पदयात्रा, संगोष्ठी में छलका विभाजन का दर्द

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

कोसाबाड़ी चौक से जवाहरलाल नेहरू सभागार तक निकली मौन पदयात्रा, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर देश के विभाजन की त्रासदी और लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा को स्मरण करते हुए कोसाबाड़ी शास्त्री चौक से मौन पदयात्रा निकाली गई। हाथों में तख्तियां और चेहरे पर गंभीर भाव लिए भाजपा कार्यकर्ता मौन यात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा जवाहरलाल नेहरू सभागार पहुंची, जहां विभाजन की विभीषिका और उसके दुष्परिणामों पर संगोष्ठी आयोजित की गई।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का विभाजन भारतीय इतिहास का वह दर्दनाक अध्याय है, जिसकी पीड़ा आज भी देशवासियों के मन में जीवंत है। विभाजन के दौरान लाखों परिवारों को अपने घर-बार छोड़ने पड़े और असंख्य लोगों को विस्थापन, हिंसा और अपनों से बिछड़ने का दर्द सहना पड़ा। विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का उद्देश्य नई पीढ़ी को उस त्रासदी से अवगत कराना और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, रेणुका राठिया, योगेश जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, मंडल अध्यक्ष कोसाबाड़ी डॉ. राजेश राठौर, मंडल अध्यक्ष बालको डिलेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष कोरबा योगेश मिश्रा, जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रदीप सिंह, जिला सह संयोजक सोशल मीडिया अविनाश दुबे, एमआईसी मेंबर अजय चंद्रा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिती स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तम सिंह रंधावा, राजेश लहरे, जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अंजना सिंह, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ संजीव शर्मा, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, मंडल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल, भाजयुमो अध्यक्ष निहाल सोनी, भाजयुमो जिला मंत्री राम अवतार पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button