कोरबाराजनीतिक

भगवान जगन्नाथ की कृपा से हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए – गोपाल मोदी

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं

भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए – गोपाल मोदी

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभ अवसर पर समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री मोदी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, सेवा और समरसता का महान पर्व है। यह उत्सव समाज में प्रेम, भाईचारे, एकता और मानव कल्याण का संदेश देता है। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं नई ऊर्जा का संचार हो।

उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व हमें सेवा, सद्भाव, सहयोग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सभी नागरिक आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ इस पर्व को मनाएं तथा समाज में सकारात्मकता और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए जिले सहित पूरे प्रदेश और देश के सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर विकास की कामना की तथा सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button