कोरबाधर्म और आस्था
बाबा श्याम के दरबार में उमड़ी अपार श्रद्धा, निर्जला एकादशी पर हजारों भक्तों ने किए दर्शन
✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

भक्ति में डूबा श्री श्याम मंदिर, निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़
कोरबा। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम मंदिर कोरबा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह मंगला आरती से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया और देर रात तक बाबा श्याम के दर्शन, पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

मंदिर को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। पूरे दिन भजन-कीर्तन, श्याम नाम संकीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाया।
मंदिर समिति की ओर से दर्शन, प्रसाद वितरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। भीषण गर्मी को देखते हुए आम का जूस व गन्ने का रस एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निर्जला एकादशी का पर्व मनाया।








