कोरबानवा रायपुरस्वास्थ्य

धूप से दोस्ती पड़ सकती है भारी, 12 से 4 बजे तक घर में रहना समझदारी

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

रायपुर/कोरबा। प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि लू (हीटवेव) से बचाव के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अत्यधिक गर्मी और तेज धूप शरीर को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हुए कहा है कि प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल में पानी का सेवन करते रहें। साथ ही नींबू पानी, छाछ, ओआरएस, नारियल पानी, बेल का शरबत एवं कच्चे आम का पना जैसे घरेलू पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है, ताकि शरीर में पानी और आवश्यक लवणों की कमी न हो।

एडवाइजरी में बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को सूती कपड़े से ढकने, धूप का चश्मा पहनने तथा हल्के रंग के ढीले एवं सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने खानपान में भी बदलाव करने की सलाह देते हुए कहा है कि गर्मी के मौसम में खरबूजा, खीरा, ककड़ी और टमाटर जैसी पानी से भरपूर फल एवं सब्जियों को नियमित रूप से आहार में शामिल करें। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और लू का खतरा कम होता है। नागरिकों से अपील की गई है कि गर्मी के इस मौसम में सावधानी और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button