भाजपा सरकार की उपलब्धियांराजनीतिकराष्ट्रीय

51 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, मोदी सरकार ने युवाओं के सपनों को किया साकार

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

रोजगार मेले में खुशियों की बारिश, 51 हजार युवाओं के सपने हुए पूरे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले के तहत देशभर के 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह मेगा आयोजन देश के 47 शहरों में एक साथ आयोजित किया गया, जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में संपन्न अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा का उल्लेख करते हुए भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और युवाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

रोजगार मेले के अंतर्गत रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय संस्थानों समेत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में नियुक्तियां प्रदान की गईं। सरकार के अनुसार अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से करीब 12 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार मेला केवल नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं और उनके परिवारों ने इसे जीवन का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button