नवा रायपुरराजनीतिक

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

रायपुर में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त किया। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह तथा महापौर संजू देवी राजपूत भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें पार्टी को और अधिक सशक्त एवं जनआधारित बनाने की दिशा में कई अहम विषयों पर मंथन हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button