कोरबासामाजिक

नवप्रभा सेवा समिति के मातृ दिवस 2026 आयोजन में दिखी प्रतिभा, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण की शानदार झलक

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

मातृत्व सम्मान और नारी शक्ति का भव्य उत्सव

51 मातृ शक्तियों का हुआ सम्मान, मातृत्व गौरव को समर्पित यादगार समारोह

कोरबा। नवप्रभा सेवा समिति छत्तीसगढ़, कोरबा द्वारा मातृ दिवस 2026 के अवसर पर होटल औरा गार्ड, कोरबा में मातृत्व प्रतिभा, नारी शक्ति एवं महिला सम्मान को समर्पित भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्षा कविता सोनी, राकेश सोनी, आशीष अग्रवाल, रीना साहू, आकांक्षा गुप्ता, मोनिका गुप्ता, प्रिया कुलदीप, दीपक साहू, जयेश सोनी एवं दीपान सोनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में “51 मातृ शक्ति वंदन सम्मान 2026”, “Mom with Stylish Safar” (Mom with Kid’s Fashion & Talent Show) तथा “Queen of Chhattisgarh Season-3” का शानदार आयोजन किया गया। महिलाओं, युवतियों, बच्चों एवं ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, कला और छत्तीसगढ़ी संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वक्ता श्रीमती शताब्दी पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, एनजीओ प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक पल्लवी पांडे, बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती उमा सराफ एवं जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की डॉ. अंजना सिंह उपस्थित रहीं। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे महिला सम्मान और सामाजिक जागरूकता की प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम की शुरुआत Queen of Chhattisgarh 2026 प्रतियोगिता से हुई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विष्णु निर्मलाकर एवं गौरव गर्ग ने निभाई। युवतियों, महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देते हुए पारंपरिक परिधानों में शानदार प्रस्तुति दी। सीनियर वर्ग में नमिता केदार ने प्रथम, भुवनेश्वरी जायसवाल ने द्वितीय तथा रानू विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अस्मिता सिंह प्रथम, आर्य गुप्ता द्वितीय एवं गार्गी भायां तृतीय रहीं। ट्रांसजेंडर वर्ग में सोनिया प्रथम, श्रुति सिंह द्वितीय एवं मीठी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को ताज, प्रमाणपत्र एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मातृ दिवस के विशेष आकर्षण Mom with Stylish Safar प्रतियोगिता में माताओं और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावुक और उत्साहित कर दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक रिंकू बैरागी, रूमा बैरागी, पूर्णिमा सोनी, डॉ. ज्योति बाला एवं मेरी संगीता एक्का रहीं। भारतीय पारंपरिक परिधानों में प्रतिभागियों ने अपनी कला और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ज्योति देवांगन एवं स्वाति सिंह राजपूत संयुक्त रूप से प्रथम रहीं, वंदना शाह द्वितीय एवं गुरजीत कौर सलेजा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं विशेष प्रतिभा सम्मान सुनीता साहू और रेश्मा लकरा को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 51 मातृ शक्ति वंदन सम्मान 2026 में डॉक्टर, वकील, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक के रूप में संजीवनी केयर कोरबा के डॉ. आशीष अग्रवाल, कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी रायपुर, डी.डी. स्कूल कोरबा एवं निदान वेलनेस सेंटर का विशेष सहयोग रहा।

संस्था की अध्यक्षा कविता सोनी ने कहा कि नवप्रभा सेवा समिति वर्षों से समाज में महिला सम्मान, मातृत्व गौरव और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार प्रेरणादायक आयोजन करती आ रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button