
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की महत्वपूर्ण कोर कमेटी बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टीपी नगर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगरीय निकाय उपचुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला संगठन प्रभारी अनिल केशरवानी, जिला संगठन सह प्रभारी ब्रजेन्द्र शुक्ला, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, ज्योतिनंद दुबे व मनोज शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की एकजुटता ही पार्टी की विजय का आधार बनेगी। साथ ही चुनावी तैयारियों, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने पर विशेष बल दिया। बैठक में चुनावी रणनीति के साथ संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।





