जांजगीर-चांपाधर्म और आस्था

मनोकामना पूर्ण करने वाले नहरिया बाबा दरबार में उमड़ता आस्था का सैलाब, लाखो भक्तों का अटूट विश्वास

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

जांजगीर का आस्था केंद्र बना नहरिया बाबा मंदिर, लगातार बढ़ रही श्रद्धा।

नहर किनारे विराजे हनुमान जी के दर्शन को उमड़ते हैं श्रद्धालु, भजन-कीर्तन और भंडारे से गूंजता है मंदिर परिसर।

जांजगीर नैला में स्थित नहरिया बाबा (हनुमान मंदिर) श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और अपने व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। नहरिया बाबा मंदिर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहता है। भजन-कीर्तन की मधुर धुनों से पूरा वातावरण गूंजता है, वहीं समय-समय पर मंदिर समिति द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। नहर किनारे हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित होने के कारण इस मंदिर को “नहरिया बाबा” के नाम से जाना जाता है। समय के साथ यहां की महिमा और श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। हर शनिवार और मंगलवार को यहां हनुमान चालीसा का पाठ होता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि नहरिया बाबा के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। यही वजह है कि यह मंदिर अब क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी अलग पहचान बना चुका हैं।

नारियल बांधकर की गई मनोकामना होती है पूर्ण

मंदिर में मंगलवार और शनिवार को विशेष पूजा होती है। मान्यता है कि यहां नारियल बांधकर की गई मनोकामना पूरी होती है। श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने पर नारियल को नहर में प्रवाहित करते हैं। अगर आप भी आस्था और शांति का अनुभव करना चाहते हैं, तो जांजगीर के नहरिया बाबा मंदिर में जरूर दर्शन करें—जहां भक्ति, विश्वास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button