
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला कोरबा द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आधारित लाइव प्रसारण को जिला भाजपा कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं में विशेष उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिनियम देश की माताओं और बहनों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को न केवल सम्मान मिल रहा है, बल्कि उन्हें उनके अधिकार भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने एक स्वर में इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत किया और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम के अंत में भारत माता के जयघोष के साथ माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
कोरबा में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल एक सामूहिक प्रसारण रहा, बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान और अधिकारों के प्रति बढ़ती जागरूकता का भी प्रतीक बना।







