कोरबाराजनीतिक

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में पाली मंडल में भाजपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

जिला नेतृत्व की उपस्थिति में बूथ स्तर तक हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

पाली। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पाली मंडल में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिंह के नेतृत्व में मंडल के विभिन्न बूथों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल मंडल कार्यालय में आकर्षक साज-सज्जा के साथ हुई, जहां पार्टी का ध्वज फहराया गया एवं भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। *मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल* ने पार्टी के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है, जिसका मूल उद्देश्य राष्ट्रहित, अंत्योदय और जनसेवा है। पाली के बुथ क्रमांक 287 में बूथ अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण के घर में झंडारोहण कर उनका अभिनंदन किया गया।

इसी क्रम में जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी एवं जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा पाली मंडल के बूथ क्रमांक 286 पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके पश्चात वे *बूथ अध्यक्ष श्री प्रकाश दुबे* के निवास पर पहुंचे, जहां विधिवत झंडारोहण कर उनका अभिनंदन किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिंह ग्राम मादन स्थित बूथ क्रमांक 261 पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने *बूथ अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह ठाकुर* के निवास पर झंडारोहण कर उनका सम्मान किया एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

मंडल कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में *मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर पटेल, किसान मोर्चा जिला महामंत्री कीर्ति कश्यप, प्रयागराज शांडिल्य, रामविलास जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा, मंडल महामंत्री कामता जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितीश कश्यप, रामफल पटेल, प्रकाश दुबे, संजय छाबड़ा, गोलू* सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल के सभी बूथों पर भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से इस गौरवपूर्ण दिवस की झलक साझा की। पूरे मंडल में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस पूरे कार्यक्रम में पोड़ी लाफा *मंडल के अध्यक्ष विपिन कौशिक, चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव, पार्षद सोना ताम्रकार ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा, पिंटू अग्रवाल, जनपद सदस्य रोशन सिंह, अजजा मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल पैकरा, अजा मोर्चा अध्यक्ष गणेश चौहान, अगरदास, हरि सिंह कवर* विशेष रूप से शामिल रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button