कोरबाराजनीतिक

भाजपा महिला मोर्चा कोरबा में नई टीम का ऐलान, संगठन को मिली नई मजबूती

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा कोरबा की जिला कार्यकारिणी घोषित, महिलाओं को मिला सम्मान व नई जिम्मेदारी

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय की सहमति, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के अनुमोदन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की अनुशंसा पर यह महत्वपूर्ण घोषणा की गई है।

भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार द्वारा जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा करते हुए संगठन को नई मजबूती देने का प्रयास किया गया है। घोषित जिला कार्यकारिणी में श्रीमती स्वाति कश्यप को जिला महामंत्री, श्रीमती राखी तिवारी को जिला मंत्री, श्रीमती हेमा शर्मा को जिला मंत्री, श्रीमती केया सेन गुप्ता को जिला सह कार्यालय प्रभारी तथा श्रीमती सरिता महंत को भाजपा महिला मोर्चा कोसाबाड़ी मंडल की अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार महिला मोर्चा की अन्य जिला पदाधिकारीयों, कार्यकारिणी सदस्यों व मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई हैं।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि महिला शक्ति के सशक्तिकरण से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की गतिविधियां जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी होंगी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिली इस जिम्मेदारी को महिला कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके संगठनात्मक योगदान की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button