कोरबाराजनीतिक

भाजपा कोसाबाड़ी मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, बूथ सशक्तिकरण की बनी रणनीति

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष डॉ. श्री राजेश राठौर जी के पोड़ीबहार स्थित निवास में मंडल पदाधिकारियों एवं शक्तिकेंद्र प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोसाबाड़ी मंडल द्वारा मण्डल अध्यक्ष डॉ. श्री राजेश राठौर के पोड़ीबहार स्थित निवास में मंडल पदाधिकारियों एवं शक्तिकेंद्र प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, शक्तिकेंद्र स्तर पर कार्यों को सक्रिय बनाने तथा बूथों को और अधिक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का निर्णय लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

 

 

इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजु सिंह, मण्डल अध्यक्ष डॉ. श्री राजेश राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लक्ष्मीकांत जोशी, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता श्री दीप नारायण सोनी, मण्डल महामंत्री श्री मिलाप राम बरेठ, श्री पुनिराम साहू, मण्डल कोषाध्यक्ष श्री अनिल वस्त्रकार, श्री ललेश दुबे, श्री दिनेश वैष्णव, मण्डल उपाध्यक्ष श्री श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती सरिता कौशिक, श्रीमती मीरा सोनी, श्री प्यारे लाल साहू, मण्डल मंत्री श्री गोपलाल राठिया, श्रीमती सरस्वती पटेल, श्री तेरस दास दीवान, श्री यशवंत श्रीवास, श्री पटेल जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button