
सत्य की निर्भीक आवाज थमी, श्रवण साहू जी के निधन से शोक की लहर
कोरबा। वरिष्ठ पत्रकार श्रद्धेय श्रवण साहू जी के निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारिता जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताते हुए भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। गोपाल मोदी जी ने कहा कि श्रवण साहू जी एक निर्भीक, सजग और समाज के प्रति समर्पित पत्रकार थे। उन्होंने अपनी पूरी जीवन यात्रा में निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और समाजहित को अपनी लेखनी का आधार बनाया। उनकी लेखनी ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता जगत ने आज एक सशक्त, कर्मठ और ईमानदार व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक संभव नहीं है। भाजपा परिवार उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा। इस दुःख की घड़ी में भाजपा परिवार शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।



