कोरबाधर्म और आस्था

महाशिवरात्रि पर कोरबा में आस्था का महासागर: हसदेव घाट से कनकेश्वर धाम तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा में एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कोरबा कांवड़िया संघ के तत्वावधान में 15 फरवरी को सुबह 4 बजे से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारो शिवभक्त हसदेव नदी घाट (मां सर्वमंगला मंदिर के समीप) से पवित्र जल लेकर कनकेश्वर मंदिर, कनकी धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

कांवड़ यात्रा को लेकर शहर में अभी से धार्मिक वातावरण बन गया है। श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण कर “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ पैदल यात्रा करते हुए कनकी धाम पहुंचेंगे। पूरी यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा हेतु जगह-जगह स्वागत, जलपान और विश्राम की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

कांवड़िया संघ कोरबा के व्यवस्था प्रमुख श्री नागरमल अग्रवाल, श्री ठाकुर दास मनवानी, श्री दिनेश पटेल, श्री महेश अग्रवाल एवं श्री राकेश नागरमल अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 

महाशिवरात्रि पर निकलने वाली यह कांवड़ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि शहर में सामाजिक एकता और भक्ति की मिसाल भी बनेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पुण्य यात्रा में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया हैं ।

              हर हर महादेव 🙏

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button