कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय (अटल स्मृति भवन) के भूमिपूजन समारोह को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। आगामी भव्य कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किये।

निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष श्री मोदी जी ने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अतिथियों के स्वागत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अटल स्मृति भवन केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक ऊर्जा और विचारधारा का केंद्र बनेगा।

श्री गोपाल मोदी जी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भूमिपूजन समारोह को ऐतिहासिक और अनुशासित रूप से संपन्न कराने हेतु समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



