
भाजपा जिला कोरबा संगठनात्मक मजबूती की ओर एक और सशक्त कदम

कोरबा। टीपी नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी की आगामी कार्ययोजना पर गहन एवं विस्तृत चर्चा हुई। बैठक का नेतृत्व उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय व जनोन्मुखी बनाने को लेकर कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही भाजपा के प्रस्तावित जिला कार्यालय के भूमिपूजन, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा अन्य तैयारियों को लेकर विस्तार से रणनीति तय की गई।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ पवन गर्ग, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, रूक्मणी नायर, जिला मंत्री कमला देवी बरेठ, सतीश झा, विवेक मारकंडे, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला संयोजक आईटी सेल अजय चंद्रा, कार्यालय प्रभारी अमीलाल चौहान, मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल (रिपू) व नीरज ठाकुर सहित जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






