
कोरबा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने आज कोसाबाड़ी मंडल के विभिन्न बूथों रामपुर, खरमोरा, पोड़ीबहार, रिस्दी विरेन्द्र आर.पी.नगर के लगभग 20 बूथो का सघन मैदानी निरीक्षण करते हुए S.I.R. अभियान को नई गति और दिशा प्रदान की। उन्होंने बूथ प्रभारियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची पुनरीक्षण और संगठन सुदृढ़ीकरण पर सार्थक चर्चा की।

हर कार्यकर्ता बूथ का प्रहरी बनकर कार्य करे – श्री गोपाल मोदी
S.I.R. को लेकर जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा की सबसे मजबूत संगठन वही है, जिसके बूथ मजबूत हों। S.I.R. अभियान सिर्फ एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि हमारे विजय के संकल्प का आधार है। हर कार्यकर्ता बूथ का प्रहरी बनकर कार्य करे, मतदाता सूची की एक-एक जानकारी हमारी प्राथमिकता हो। भाजपा का विजय पथ बूथ से ही शुरू होता है और आप सब उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

पदाधिकारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता
निरीक्षण अभियान में कोसाबाड़ी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोशपूर्ण भागीदारी निभाई जिनमें मंडल अध्यक्ष डॉ. श्री राजेश राठौर, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती ज्योति वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री लक्की नंदा, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी श्री शैलेन्द्र यादव, आईटी सेल जिला संयोजक श्री अजय चंद्रा, बीएलए 1 श्री अमीलाल चौहान, मंडल महामंत्री श्री मिलाप बरेठ, श्रीमती सरस्वती पटेल, श्री संजीव शर्मा, पार्षद श्री अशोक चावलानी, श्री प्रताप सिंह, श्री अजय गोंड, श्रीमती चन्द्रकली जायसवाल, श्री आरिफ खान,श्री राजकुमार राठौर, श्री उदय श्रीवास्तव, श्री अविनाश दुबे, बीएलए 2 श्री विरेन्द्र नायक, श्री वलदेव दीवान, श्री विमल दास महंत, श्रीमती राजमोहिनी भगत, श्री आशोक कुमार अगरिया, श्री श्याम सुंदर देवांगन, श्री नवीन यादव, श्री अमित सिन्हा, श्री शिव जायसवाल, श्री रुपलाल यादव, श्री राजेश शर्मा, श्री आशीष सूर्यवंशी, श्रीमती तुलशी सूर्यवंशी, श्री प्रवीण नागेश, श्री शिव चंदेल, श्री विनोद तिवारी, श्री दिव्य बर्धन चौहान, श्री प्रकाश दास, श्री हर्ष वर्धन चौहान, विक्की, भजन सिंह कंवर, मिलन दास, राधेश्याम केवट व राम सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी जिन बूथो का निरीक्षण किये उनमें –
🔸 रिस्दी – बूथ क्रमांक 133, 134, 131, 132
🔸 खरमोरा – बूथ क्रमांक 233, 234, 136, 135
🔸 पोड़ीबहार – बूथ क्रमांक 137,138,139,140
🔸 रामपुर – बूथ क्रमांक 126, 128, 129, 130
🔸 आरपी नगर – बूथ क्र. 141,142,143, 145








