
कोरबा। बाल दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के नाम अपना प्रेरणादायी संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के भविष्य का असली निर्माण विद्यालयों, घरों और समाज में पनप रही नई पीढ़ी के सपनों से होता हैं। श्री मोदी ने कहा, “बच्चे हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनके अंदर अपार प्रतिभा, ऊर्जा और संभावनाएँ छिपी होती हैं। हमें उनका मार्गदर्शन, सुरक्षा और मूल्य आधारित शिक्षा सुनिश्चित करनी ही चाहिए, ताकि वे आने वाले समय में एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माता बन सकें। श्री गोपाल मोदी ने बाल दिवस पर सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों की मुस्कान में ही भारत का भविष्य हैं।




