कोरबाराजनीतिक

“गौसेवा में ही ईश्वर सेवा का भाव निहित है” — गोपाल मोदी

✍️ तेजस्वी न्यूज - सबसे तेज

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “गौसेवा में ही ईश्वर सेवा का भाव निहित है”

कोरबा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश एवं जिलेवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “गोपाष्टमी का यह पावन पर्व हमें गौसेवा, करुणा, प्रेम और धर्मपालन का सन्देश देता है। भगवान श्रीकृष्ण की गोचारण लीला हमें यह प्रेरणा देती है कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और गौसेवा सर्वोच्च तप है।”

उन्होंने कहा कि गौमाता हमारे जीवन, संस्कृति और सनातन परंपरा की आत्मा हैं। उनके चरणों में नमन करते हुए हम सब यह संकल्प लें कि गौसंवर्धन, गौसंरक्षण और गौसेवा के प्रति समर्पित रहें। गौमाता का आशीर्वाद हर घर में सुख, समृद्धि और शांति लाए। सभी के जीवन में धर्म, प्रेम और सद्भाव की ज्योति सदैव प्रज्वलित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us