
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया स्मरण।
कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महान चिंतक, प्रखर संगठनकर्ता, भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष एवं एकात्म मानववाद जैसी युगांतरकारी विचारधारा के प्रवर्तक परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्मरण किया गया।
कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजीव सिंह, एम.आई.सी. सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा एवं श्री देवेन्द्र पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक है। उनके विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे, हम सभी उनके पदचिन्हों पर चलने का हम शपथ लेते हैं।”
इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर, प्रकाश अग्रवाल, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ, पुनीराम साहू, मनोरमा शर्मा, श्रीधर द्विवेदी, भरत सोनी, संजीव शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



