देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत व पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने जिलेवासिंयो के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, कार्य में दक्षता और उन्नति की कामना की
अर्जुन गुप्ता, संवाद प्रमुख, भाजपा जिला-कोरबा छ.ग.

देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई
कोरबा। जिला असंगठित विद्युत कामगार कल्याण समिति कोरबा द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर घंटाघर के समीप देवशिल्पी विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की गई, साथ ही यहां भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी व पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन जी ने देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा के दर्शन कर लोगो के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, कार्य में दक्षता और उन्नति प्राप्त की कामना की।

भजन संध्या का हुआ आयोजन
देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर जिला असंगठित विद्युत कामगार कल्याण समिति कोरबा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंचस्त अतिथियो भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी का शाल श्रीफल और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

धार्मिक आस्था और भक्ति रस से सराबोर वातावरण में जसगीत गायकों द्वारा भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भजन, जसगीत और भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। यहां उपस्थित जनप्रतिनियो और श्रोताओं ने तालियों और जयघोष से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और देर रात तक भक्ति गीतों का आनंद लेते रहे। इस भजन संध्या में जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ, नीरज ठाकुर, प्रवीण रत्नपारखी, रामकुमार राठौर, दीपक यादव, असंगठित विद्युत कामगार कल्याण समिति कोरबा के अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे, समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण सहित भारी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुये।




