कोरबाराजनीतिक

“सेवा ही संगठन का सबसे बड़ा धर्म, कार्यकर्ता जन-जन तक पहुँचाएँ सरकार की योजनाएँ” – गोपाल मोदी

अर्जुन गुप्ता, संवाद प्रमुख, भाजपा कोरबा (छ.ग.)

भाजपा कोसाबाड़ी मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला हुई संपन्न।

✍️ तेजस्वी न्यूज़ – सबसे तेज

कोरबा। भाजपा जिला कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में सम्माननीय भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मुख्य आतिथ्य एवं कुशल मार्गदर्शन में कोसाबाड़ी मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला कोषाध्यक्ष श्री अजय पांडेय जी उपस्थित रहे, वहीं संचालन की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्ष डॉ. श्री राजेश राठौर जी ने निभाई।

भाजपा केवल राजनीति करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि सेवा और समर्पण की पार्टी हैं – गोपाल मोदी

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि – “सेवा पखवाड़ा का महत्व यह है कि हम समाज में अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचें। भाजपा केवल राजनीति करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि सेवा और समर्पण की पार्टी हैं। कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना होगा कि वे हर वार्ड, हर गांव और हर मोहल्ले में पहुँचकर जनता को बताएँ कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राज्य सरकार किस तरह जनकल्याणकारी योजनाएँ चला रही है। श्री मोदी ने आंगे कहां की केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाएँ जैसे – उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि – इनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। यह जिम्मेदारी हमारे कार्यकर्ताओं की है। सेवा करना केवल गरीबों की मदद करना ही नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना, लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना और उन्हें सशक्त बनाना भी सेवा का हिस्सा है। भाजपा संगठन तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा की भावना के साथ काम करेगा। सेवा का भाव ही भाजपा को अन्य दलों से अलग पहचान दिलाता है। जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक का यह “सेवा पखवाड़ा” वास्तव में एक “सेवा पर्व” है, जिसे हमें उत्सव की तरह मनाना है और समाज के प्रत्येक वर्ग को इससे जोड़ना है। श्री मोदी ने अंत में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा पखवाड़ा को जन-आंदोलन का रूप दें और सुनिश्चित करें कि भाजपा की पहचान केवल सत्ता तक सीमित न रहे, बल्कि जनता के दिलों तक पहुँचे।

17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

सेवा पखवाड़ा का 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम (स्वछता, रक्त दान, चिकित्सा शिविर, मोदी जी की बायोग्राफी का प्रदर्शन, सांसद खेल प्रतियोगिता, वोकल फॉर लोकल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती , चित्र कला प्रतियोगिता आदि) के माध्यम से अंतिम पंक्ति में शामिल हर व्यक्ति तक सेवा कार्य पहुंचना तथा भाजपा की विचार धारा का विस्तार करने हेतु कार्यशाला आयोजित किया गया।

इनकी उपस्थित में संपन्न हुई कार्यशाला

इस मौके पर जिलाध्यक्ष माननीय श्री गोपाल मोदी, जिला कोषाध्यक्ष श्री अजय पांडेय, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डाॅ. श्री राजेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री अजय दास वैष्णव, जिला मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन गुप्ता, श्री नीरज ठाकुर, मंडल महामंत्री श्री मिलाप बरेठ, श्री पुनीराम साहू, मंडल उपाध्यक्ष श्री श्रीधर द्विवेदी, मंडल कोषाध्यक्ष श्री अनिल वस्त्रकर, श्री भरत सोनी, श्री संजीव शर्मा, श्री शिव चंदेल, श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती पुष्पकला राठौर, श्रीमती केयासेन गुप्ता, श्री गोपलाल राठिया, श्री मुन्ना साहू, श्री अनिल वस्त्रकार, श्री पंकज सोनी, पार्षद श्रीमती ममता यादव, श्रीमती राजमोहिनी भगत, श्रीमती सरस्वती पटेल, श्री शिव जायसवाल, श्री संजीव शर्मा, श्री दिनेश वैष्णव, श्रीमती सोनी सिंह, श्रीमती कृष्णा राठौर, सुश्री प्रीति चौहान, श्री गिरधारी रजक, श्री गणेश, श्री लक्ष्मी जी, श्री सिकेंद्र मसीह, श्री मैनेजर दास, श्री विकास मिश्रा, श्री रामकुमार राठौर, श्री रितेश साहू के साथ ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us