छत्तीसगढ़राजनीतिक

मां के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव – सरोज पांडेय, किरण सिंहदेव और विभा अवस्थी ने भरी हुंकार

अर्जुन गुप्ता, पत्रकार व वरिष्ठ आर.टी.आई कार्यकर्ता

भाजपा की तेजतर्रार नेत्री सुश्री सरोज पांडेय ने कहां – राहुल गांधी ‘मोहब्बत की दुकान’ में अपशब्द बेचते हैं।

✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आज रायपुर में सियासत गरमाई रही। भाजपा महिला मोर्चा ने मातृशक्ति के सम्मान में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कांग्रेस पर तीखे हमले बोले।

👉 सरोज पांडेय ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा –

“प्रधानमंत्री की माता जी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी मातृशक्ति का अपमान है। राहुल गांधी ‘मोहब्बत की दुकान’ चलाने का दावा करते हैं लेकिन असल में वे अपशब्द बेचते और नफरत फैलाते हैं। यह भारत की संस्कृति में नहीं है।”

👉 किरण सिंहदेव ने कहा –

“कांग्रेस प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता सहन नहीं कर पा रही। दरभंगा की रैली में जो अपमानजनक टिप्पणी की गई, वह केवल एक मां का ही नहीं, बल्कि पूरे मातृशक्ति का अपमान है।”

👉 विभा अवस्थी ने कहा –

“आज महिलाएं अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिए यहां आई हैं। भारत मां को पूजने वाली धरती पर एक मां के खिलाफ अपशब्द कहना घोर निंदनीय है। कांग्रेस के नेताओं के संस्कार भारत के नहीं, इटली के लगते हैं।”

इस दौरान महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की – “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “राहुल गांधी होश में आओ” जैसे नारों से राजधानी का माहौल गूंज उठा।

कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी, कमलेश जांगड़े, संध्या परगनिया, हर्षिता पांडेय, महापौर संजू देवी राजपूत, पूजा विधानी, मंजूषा भगत, विधायक शकुंतला पोर्ते, शालिनी राजपूत, डॉ. किरण बघेल, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, कृतिका जैन, साधना साहू, शकुंतला साहू समेत महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

🔥 आज रायपुर की सड़कों पर भाजपा महिला मोर्चा का जोश और कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा साफ नजर आया। मातृशक्ति के सम्मान की लड़ाई में महिला मोर्चा ने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा – “अब मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
× Contact us