
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में सभी बूथों पर सुना गया ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में आज पूरे कोरबा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया गया। 2014 में शुरू हुए इस कार्यक्रम का आज 125 वां एपिसोड था। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस अवसर पर कई अहम विषयों पर चर्चा करते हुए देशवासियों से संवाद किया।

UPSC में सफल न होने वालों को भी मिलेगी नौकरी
सिविल सर्विस परीक्षा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कई नौजवान कड़ी मेहनत से परीक्षा पास करके सफलता हासिल करते हैं, लेकिन UPSC की एक कड़ी सच्चाई यह भी है कि हजारों नौजवान बहुत काबिल होते हैं, लेकिन मामूली अंतर से वो अंतिम सूची तक नहीं पहुंच पाते हैं। अब ऐसे होनहार विद्यार्थियों के लिए “प्रतिभा सेतु” नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर 10 हजार से ज्यादा ऐसे युवाओं का डेटाबैंक मौजूद है। इस पोर्टल की मदद से प्राइवेट कंपनियां भी होनहार उम्मीदवारों को नौकरी दे सकती हैं।”
प्राकृतिक आपदाओं का किया जिक्
कार्यक्रम की शुरुआत प्राकृतिक आपदाओं से की हैं। पहाड़ों पर बारिश आफत बन गई है। पीएम मोदी ने रेस्क्यू ऑपरेशन की सारी डिटेल्स साझा की हैं। पीएम मोदी ने कहा कि NDRF और SDRF की टीमों समेत सुरक्षाबलों ने दिन-रात मेहनत करके हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की है।

भाजपा कोरबा मंडल मे आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
इसी कड़ी में भाजपा कोरबा नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 1, बूथ क्रमांक 187 में भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया गया। इस मौके पर कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सूरज पांडेय, महामंत्री नवनीत राहुल शुक्ला समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा कोरबा नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 8, 29 व 30 सहित लगभग सभी वार्ड में प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया गया, जहां आमजन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात किया।





