
“गणेश चतुर्थी पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाए
✍️ तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।उन्होंने कहा कि “गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता हैं, उनके आशीर्वाद से हर कार्य सफल और मंगलमय होता है।”
श्री मोदी ने आगे कहा कि यह पर्व हमें एकता, सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।










