
जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को दी बधाई
तेजस्वी न्यूज – सबसे तेज
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होने अपने संदेश में कहां कि यह दिन हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग को स्मरण करने का अवसर है। श्री मोदी ने सभी नागरिकों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हम सब मिलकर भारत को विश्व में एक सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करेंगे।






